अमित शाह को रविवार को एक बार फिर भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कई केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने रविवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी अध्यक्ष पद के लिए शाह के नाम का प्रस्ताव किया। भाजपा अध्यक्ष पद के लिए शाह के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा आज दोपहर सवा एक बजे के बाद की गई। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उनके निर्वाचन की घोषणा की गई। इस पद के लिए मैदान में कोई अन्य उम्मीदवार नहीं था। शाह के नाम का प्रस्ताव करने वालों में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अनंत कुमार, जे पी नड्डा, एम वेंकैया नायडू के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में वसुंधरा राजे, रघुवर दास, शिवराज सिंह चैहान एवं अन्य शामिल हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।