15 फरवरी के बाद फैसला लेगी पीडीपी
(India)
जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने को लेकर सस्पेंस अभी खत्म नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि पीडीपी 15 फरवरी के बाद सरकार बनाने को लेकर अंतिम फैसला लेगी। तब तक मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद 40 दिन का शोक पूरा हो जाएगा। पीडीपी ने सोमवार शाम बीजेपी को यह सूचना दी।सूत्रों के मुताबिक पुराने फॉर्मूले पर सरकार बनने के आसार हैं। पीडीपी की ओर से अंतिम फैसला लिए जाने के बाद भी राज्य को सरकार मिलने में कम से कम 10 दिन और लग जाएंगे। यदि पीडीपी और बीजेपी के बीच गठबंधन पर सहमति बनती है तो फरवरी अंत तक ही जम्मू-कश्मीर में नई सरकार बन पाएगी। हालांकि बीजेपी फिलहाल बहुत आश्वास्त नहीं है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।