महबूबा मुफ्ती से बात कर सकते हैं राम माधव
(India)

मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद जम्मू कश्मीर में सरकार के गठन के बारे में बने गतिरोध को समाप्त करने के लिए नयी पहल के तहत भाजपा महासचिव राम माधव अगले सप्ताह पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से बात कर सकते हैं। माधव ने पीडीपी के साथ गठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पीडीपी चाहता है कि केंद्र सरकार कश्मीर केंद्रित राजनीतिक एजेंडे पर कुछ छूट दे जिसमें सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम में छूट शामिल है जिसे पूर्व में भाजपा खारिज कर चुकी है। पीडीपी केंद्र से राज्य के लिए और वित्तीय सहायता पर जोर दे रही है। क्षेत्रीय पार्टी को आशंका है कि भाजपा के साथ उसके गठबंधन से उसके जन समर्थन पर कुछ प्रभाव पड़ा है और वह अपने खोये आधार को अपने कोर एजेंडे को आगे बढ़ाकर हासिल कर सकती है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।