(India)
जेएनयू मामले में बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला है। अमित शाह ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की सफलता से निराश और हताश कांग्रेस गहरे अवसाद से ग्रस्त है।जिसपर कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बहुमत में आई केन्द्र की मोदी सरकार की हर मोर्चे की विफलता से केवल कांग्रेस पार्टी ही नहीं बल्कि पुरा देश निराश है। सुरजेवाला ने कहा बीजेपी महात्मा गांधी के विचारों का हत्यारा है, उन्होने कहा गोडसे के विचारों के वंशजों हमें या देश को को राष्ट्रभक्ति का पाठ न पढ़ाए। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा सबसे विडंबनापूर्ण बात यह है सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को तड़ीपार कर दिए गए थे वह राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का पाठ कांग्रेस को पढ़ा रहे है। उन्हें खुद देश भक्ति सीखने की जरूरत है।
बाईट- रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रवक्ता कांग्रेस
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।