आरक्षण के लिए हरियाणा में जारी जाटों के आंदोलन के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का सोमवार को इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सलाह दी कि आरक्षण की पात्रता पर फैसला करने के लिए एक गैर राजनीतिक समिति गठित की जानी चाहिए। यहां एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा, बहुत सारे लोग आरक्षण मांग रहे हैं, मुझे लगता है कि एक गैर राजनीतिक समिति गठित होनी चाहिए, जो फैसला करे कि कौन आरक्षण के पात्र या योग्य हैं। उन्होंने कहा कि गैर राजनीतिक समिति होने से इसमें किसी का निहित स्वार्थ नहीं होगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।