शिवसेना के एक युवा नेता ने मुफ्त में 100 वडापाव नहीं देने पर दुकान के मैनेजर की जमकर पिटाई की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद शिवसेना ने इस युवा नेता को पार्टी से निलंबित कर दिया है। विले पार्ले (प) उपनगर के मैदान पर शनिवार को शिवसेना की युवा शाखा की ओर से बाल ठाकरे के नाम पर साहेब क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के लिए शिवसेना के युवा नेता सुनील महाडिक ने तृप्ति फरसाण मार्ट दुकान के मैनेजर से मुफ्त में 100 वडापाव देने का फरमान जारी किया गया। लेकिन दुकान के मैनेजर चेतन पटेल ने मुफ्त में वडापाव देने से इनकार कर दिया। इसके बाद सुनील ने मैनेजर की डंडे से जमकर पिटाई की। घायलावस्था में मैनेजर को कूपर अस्पताल में भर्जी कराया गया। इस मामले में जुहू पुलिस स्टेशन में सुनील के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद सुनील को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। लेकिन शिवसेना नेता की गुंडागर्दी की घटना उजागर होने से शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मीडिया मारपीट करने वाले नेता को दिखाता है। लेकिन मीडिया को रमेश वलुज जैसा शिवसैनिक नहीं दिखता है जिसने तीन युवतियों को समंदर में डूबने से बचाया था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।