मेजबान बांग्लादेश ने आज यहां एशिया कप के रोमांचक टी20 क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया जहां उसकी भिड़ंत भारत से होगी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तान टीम ने खराब शुरुआत से उबरते हुए सात विकेट पर 129 रन का स्कोर बनाया जो बांग्लादेश के खिलाफ उनका टी-20 में न्यूनतम स्कोर भी है। इसके जवाब में बांग्लादेश ने 19.1 ओवर में पांच विकेट पर 131 रन बनाकर जीत दर्ज की। पाकिस्तान को खराब गेंदबाजी और अंत में मोहम्मद समी की नो बाल का खामियाजा भुगतना पड़ा। बांग्लादेश ने 18 ओवर में 112 रन बना लिये थे, उसे जीत के लिये 12 गेंद में 18 रन चाहिए थे। महमूदुल्लाह (नाबाद 22) और मशरफी मुर्तजा (नाबाद 12) क्रीज पर थे। 19वें ओवर में मोहम्मद समी की गेंदों पर 1, 1, 1, 2 (नोबाल), 1, 2, 4 (नोबाल), 1 से 15 रन बने। जिससे उन्हें जीत के लिये अंतिम ओवर में केवल तीन रन चाहिए थे। 20वें ओवर की पहली गेंद पर महमूदुल्लाह के चैके से स्टेडियम में बैठे दर्शक खुशी से झूमने लगे। बांग्लादेश ने सलामी बल्लेबाज तमिम इकबाल के रूप में अपना पहला विकेट दूसरे ही ओवर में खो दिया, लेकिन सौम्य सरकार और शब्बीर रहमान ने नौंवे ओवर तक 46 रन जोड़ लिये थे कि मध्यक्रम बल्लेबाज शब्बीर रहमान (14) अफरीदी की गेंद को समझ नहीं सके और यह उनके स्टंप उखाड़कर चली गयी। इन दोनों ने 33 रन की भागीदारी की।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।