(India)
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी है। दिल्ली हाईकोर्ट से कन्हैया कुमार को छह महीने की अंतरिम जमानत मिली है। गौरतलब है कि जेएनयू में अफजल गुरु को लेकर हुए एक विवादास्पद कार्यक्रम में कथित देशद्रोह के नारे लगाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया था। कन्हैया कुमार को 10 हजार रुपए के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत मिली है। हाईकोर्ट ने कन्हैया कुमार से जांच में सहयोग करने के लिए कहा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।