कन्हैया के भाषण की विपक्षी दलों ने की तारीफ
(India)
तिहाड़ जेल से रिहाई के कुछ घंटे बाद देशद्रोह के आरोप का सामना कर रहे जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में अपने भाषण में कहा कि उनको भारत से नहीं, भारत में आजादी चाहिए। साथ ही कन्हैया ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा। कन्हैया के भाषण की विपक्षी दलों ने तारीफ की। इस क्रम में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने कन्हैया का भाषण कई बार सुना है। उसके विचारों में गजब की स्पष्टता है, जिसने उसने शानदार तरीके से सामने रखा। उन्होंने कहा कि देश के अधिकतर लोग जो महसूस करते हैं वही बात कन्हैया ने कही है। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने कई बार बोला था कि मोदी जी, स्टूडेंट्स से पंगा मत लो लेकिन मोदी जी नहीं माने।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।