(India)
देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तरीखों का ऐलान आज किया जाएगा. मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तरीखों का ऐलान करेंगे. देश के पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुड्डुचेरी में इस साल मई से पहले विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले चुनाव आयुक्त ने संकेत दिया था कि मई से पहले 5 राज्यों में होने वाले चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. जैदी ने बताया था कि मतदाता सूची में गड़बड़ियों की शिकायत मिली थी. जिसे ठीक करने का काम किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा था कि बेहतर मतदाता सूची के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान पूरा हो गया है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।