कन्हैया कुमार के भाषण पर आरएसएस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। कन्हैया ने बीती रात जेएनयू में भाषण दिया था और पीएम मोदी समेत स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधा था। समाचार चैनल एबीपी न्यूज की खबर के मुताबिक मनमोहन वैद्य ने कहा कि कन्हैया का भाषण प्रतिक्रिया देने लायक भी नहीं है। उन्होंने अपनी बात को साबित करने के लिए एक कहानी भी सुनाई। उन्होंने कहा,ष्एक चूहे को कहीं एक टोपी मिल गई। वह टोपी पहन कर चिल्लाने लगा कि मेरी टोपी राजा से अच्छी है। राजा तक बात पहुंची तो उसे दरबार में बुलवाया गया। वहां भी वह चिल्लाने लगा। राजा ने उसकी टोपी ले ली तो उसने राजा को भिखारी बता दिया, राजा ने उसकी टोपी वापस कर दी तो उसने कहा कि राजा ने डर कर मेरी टोपी वापस कर दी।ष् वैद्य ने कहा कि कम्युनिस्टों का यही हाल है। कन्हैया मामले में संघ की राय से ज्यादा जज की टिप्पणियां गंभीर हैं, उन पर विचार होना ज्यादा जरूरी है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।