राज ठाकरे ने दिया ‘आग लगाने वाला’ बयान
(India)

करीब 70 फीसदी नए ऑटोरिक्शा परमिट गैर-मराठियों को दिए जाने का दावा करते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को धमकी दी कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यदि इन ऑटोरिक्शा को सड़कों पर चलते देख लिया, तो वे उन्हें आग के हवाले कर देंगे। मनसे के 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा, यदि नए परमिट वाले ऐसे ऑटोरिक्शा को सड़कों पर चलते देख लिया तो भीतर बैठे लोगों को बाहर आने को बोला जाएगा और ऑटो को आग लगा दी जाएगी। ठाकरे ने कहा, चूंकि राज्य का परिवहन विभाग शिवसेना के पास है तो मैं पूछना चाहता हूं कि सौदे में उसे कितने पैसे मिल रहे हैं। ठाकरे ने दावा किया कि करीब 70 फीसदी नए परमिट गैर-मराठियों को दिए गए हैं और मांग की कि सिर्फ माटी के लालों को ही लाइसेंस दिए जाने चाहिए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।