सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी का विभिन्न मुद्दों पर भाजपा के साथ भले ही मतभेद हो, लेकिन दिल्ली विधानसभा ने 28 मार्च को सदन में पेश किए जाने वाले राज्य सरकार के बजट पर विधायकों को मागदर्शन करने के लिए उसने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत को चुना है। दिल्ली विधानसभाध्यक्ष राम निवास गोयल ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने वित्त क्षेत्र में विशेषज्ञ सिन्हा सहित चार लोगों को आगामी राज्य बजट की प्रकिया पर विधायकों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है। गोयल ने कहा, श्पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने 15 मार्च को विधानसभा परिसर में राज्य बजट पर विधायकों का मार्गदर्शन करने का हमारा आमंत्रण स्वीकार लिया है। सिन्हा बजट पर पूछे जाने वाले सवालों पर विधायकों का भी मार्गदर्शन करेंगे। सिन्हा के अलावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और दिल्ली के वित्त सचिव को भी आमंत्रित किया गया है। गोयल ने बताया कि वित्त प्रभार संभालने वाले सिसौदिया विधायकों से संवाद करेंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।