विजय माल्या का मामला संसद में गूंजा
(India)
17 बैंकों का 7800 करोड़ लोन लेकर देश छोड़कर भाग गए विजय माल्या का मामला आज संसद में भी गूंजा। कल ही सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने अपना पक्ष रखा था कि वह 2 फरवरी को देश छोड़कर चले गए। इस मामले पर राज्यसभा में हंगामा हुआ और कांग्रेस की तरफ से गुलाम नबी आजाद ने कहा, विजय माल्या के भागने में सरकार को दोषी ठहराया जाना चाहिए। इधर सीबीआई ने आईबी से पूछा है कि माल्या कैसे देश छोड़कर भाग गए। आजाद ने कहा, 7800 करोड़ रुपया बैंकों का लेकर भाग गए माल्या के खिलाफ सीबीआई ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। ऐसे में विजय माल्या कोई सुई नहीं हैं, जो एयरपोर्ट से भाग गए। लुकआउट नोटिस के तहत सभी एयरपोर्ट को नोटिस जारी किया जाता है, वह लंबा चैड़ा सेहतमंद आदमी है। एक किलोमीटर दूर से दिखाई देगा, पूरे हुजूम के साथ चलते हैं। ऐसे में उनके देश छोड़ने में ये सरकार दोषी है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले को संज्ञान ले और आपराधिक षड्यंत्र में सरकार को दोषी ठहराया जाए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।