डीयू की छात्रा ने जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ मौरिस नगर थाने में शिकायत की है। छात्रा ने कन्हैया के भारतीय सेना के कथित बयान के कारण यह शिकायत की है। शिकायतकर्ता दीपिका देशवाल ने बताया कि वह डीयू के आर्ट्स फैकल्टी स्थित बुद्धिस्ट डिपार्टमेंट से एमफिल कर रही है। उसने कहा कि जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने पूरी भारतीय सेना की छवि धूमिल करने की कोशिश की है। उसने जिस तरह से भारतीय सेना के ऊपर कश्मीरी महिलाओं के साथ बलात्कार करने जैसे घृणित आरोप लगाए हैं, जिससे मैं बेहद आहत हुई हूं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।