यूपी चुनाव से पहले हो सकता है जदयू-रालोद में विलय
(India)

जदयू उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अजीत सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के साथ विलय कर सकता है। जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने मंगलवार को कहा कि आरएलडी से बातचीत हो रही है। अभी विलय की तारीख तय नहीं हुई है। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाला जदयू यूपी चुनाव में यह प्रयोग फिर दुहराने की तैयारी में है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि पार्टी समान विचारधारा वाले दलों से बात कर रही है। अजीत सिंह से भी बातचीत चल रही है। अजीत सिंह से जदयू का पुराना रिश्ता रहा है। यूपी चुनाव से पहले इस बाबत निर्णय हो सकता है। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में हाल में हुए विधानसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव में जदयू ने रालोद का समर्थन किया था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।