भारी बारिश और सड़कों पर पानी के जमाव को दरकिनार करते हुए कोलकाता में हजारों क्रिकेटप्रेमी आज ईडन गार्डंस पर उमड़े जहां भारत का मुकाबला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान से हो रहा था। इस मौके पर भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग तथा पाकिस्तान के इमरान खान, वसीम अकरम और वकार युनूस मौजूद थे सबसे ज्यादा तालियां तेंदुलकर के लिए बजी जबकि मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने जब राष्ट्रगान जणगनमन गाया तो हर कोई मंत्रमुग्ध रह गया। तेंदुलकर ने बांग्ला में कहा कि केमोन आछो, भालो आछी। उन्होंने कहा कि यहां जबर्दस्त माहौल है। पाकिस्तानी धुरंधरों को देखकर हमेशा अच्छा लगता है। हम यहां उनका स्वागत करते हैं। क्रिकेट का मजा लेते हैं। इमरान ने कहा कि पाकिस्तानी टीम की ओर से मैं कोलकाता के लोगों को इस इस्तकबाल के लिए धन्यवाद देता हूं। उम्मीद
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।