जुलाई में वेस्टइंडीज जाएगी भारतीय टीम
(India)


वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डबल्यूआईसीबी) के अध्यक्ष डेव कैमरून ने सभी अनिश्चितताओं को दूर करते हुए सुनिश्चित किया कि इंडियन क्रिकेट टीम चार टेस्ट मैचों के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। कैमरून ने कहा, भारत के वेस्टइंडीज दौरे की तिथि अभी तय नहीं हुई है लेकिन यह सीरीज जुलाई-अगस्त में ही खेली जाएगी। अभी मैचों के वेन्यू का फैसला नहीं हुआ है, जैसे ही इसके बारे में अंतिम फैसला कर लेंगे तभी सीरीज की तारीख भी सुनिश्चित हो जाएगी।श् साल 2014 में वेस्टइंडीज टीम बोर्ड से विवाद के बाद भारत दौरा बीच में ही छोड़कर चली गई थी जिसके बाद बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों पर बैन लगा दिया था। कैमरून ने कहा, श्बीसीसीआई और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के बीच रिश्ते बिल्कुल मधुर हैं और खटास जैसी कोई बात नहीं है। बीसीसीआई का नेतृत्व अब शशांक मनोहर के हाथों में चला गया है जो कि आईसीसी के भी अध्यक्ष हैं। उन्होंने कुछ परिवर्तन भी किए हैं और दोनों देशों के बोर्ड के बीच रिश्ते अच्छे चल रहे हैं।श्

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।