इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 9वें सीजन में लगातार हो रहे विवाद को देखते हुए बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा है कि हो सकता है कि अगली बार आईपीएल भारत के बाहर खेला जाए। अनुराग ठाकुर ने कहा, श्बीसीसीआई इस पर विचार कर रहा है कि आईपीएल अगले साल भारत के बाहर खेला जाए। गौरतलब है कि इस साल महाराष्ट्र में सूखा पड़ने के कारण आईपीएल मैचों को लेकर बहुत विवाद हुआ है। 30 अप्रैल के बाद के आईपीएल के मैचों को महाराष्ट्र से बाहर ट्रांसफर कर दिया गया है। महाराष्ट्र में सूखा देखते हुए आईपीएल मैचों के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की गई थी जिस पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने आदेश दिया कि 30 अप्रैल के बाद के सभी मैचों को महाराष्ट्र से बाहर ट्रांसफर कर दिया जाए। आईपीएल का दूसरा सीजन दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। उस समय आम चुनाव के चलते इंडियन प्रीमियर लीग को भारत से बाहर ट्रांसफर करना पड़ा था। इसके अलावा 2014 में चुनावों के चक्कर में ही आईपीएल को 15 दिन के लिए यूएई शिफ्ट करना पड़ा था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।