रियो ओलिंपिक में भारतीय दल की हौसला अफजाई करेंगे सचिन तेंडुलकर
(DELHI, DELHI) भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रियो ओलंपिक जायेंगे जिन्हें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक ने अन्य मशहूर वैश्विक हस्तियों के साथ आमंत्रित किया है. भारतीय ओलंपिक संघ के गुडविल एंबेसडर तेंदुलकर दो अगस्त को रियो रवाना होंगे और भारतीय दल से भी मिलेंगे. उनसे जुड़े सूत्र ने कहा ,‘‘यह ओलंपिक खेलों में तेंदुलकर का पहला दौरा होगा. वह दो अगस्त को रियो रवाना होंगे. वह भारतीय दल से मिलकर शुभकामना देंगे.’’
उन्होंने कहा ,‘‘सचिन ने हाल ही में मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में ‘यलो फीवर ’ का टीका लगवाया है जो ब्राजील जैसे देशों में जाने के लिये जरूरी है.’’ हाल ही में लंदन में घुटने का ऑपरेशन कराने वाले तेंदुलकर रियो जाने के लिये फिट हैं और टीम इंडिया की हौसलाअफजाई को बेकरार हैं.
आईओए के सद्भावना दूत के रूप में तेंदुलकर ने रियो जाने वाली कुश्ती टीम नरसिंह यादव, विनेश फोगाट, बबीता कुमारी, साक्षी मलिक, रविंदर खत्री और हरदीप से मुलाकात करके अपने फेसबुक पेज पर वीडियो डाला है.

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।