RIO 2016: नरसिंह यादव पर लगा चार साल का बैन
(DELHI, DELHI) भारतीय पहलवान नरसिंह यादव पर डोपिंग मामले में चार साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है. नरसिंह यादव को शुक्रवार को पुरुष फ़्री स्टाइल कुश्ती के 74 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लेना था. यादव पर ये बैन कोर्ट ऑफ़ आरबिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स या सीएएस के ज़रिए गुरुवार को लगाया गया है. भारतीय पहलवान को डोपिंग के मामले में नेशनल डोपिंग एजेंसी यानी नाडा ने क्लीन चिट दे दी थी.
लेकिन वर्ल्ड डोपिंग एजेंसी ने यादव को क्लीन चिट दिए जाने के ख़िलाफ़ कोर्ट ऑफ़ आर्बिट्रेशन फार स्पोर्ट्स में अपील की थी.सीएएस ने वाडा की सुनवाई करते हुए यादव को दी गई क्लीन चिट ख़ारिज कर दी और उन पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया.इसका मतलब ये हुआ कि अब नरसिंह रियो में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।