हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में वैश्विक स्तर पर जारी गिरावट का अच्छा खासा असर देखने को मिला। बीएसई का 30 स्टॉक्स का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 135 अंक गिरकर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी भी 47 अंक गिरा और 8905 पर खुल के कारोबार कर रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.40 बजे 137.19 अंकों की गिरावट के साथ 28,9०8.०9 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 41.4० अंकों की गिरावट के साथ 8,911.1० पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 3० शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 17.62 अंकों की तेजी के साथ 29,०62.9० पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 5० शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 18.2० अंकों की गिरावट के साथ 8,934.3० पर खुला।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।