पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम बुधवार को भारत पहुंची। इस बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अंग्रेज टीम को अपने ही अंदाज में चेतावनी दे डाली है। दादा की माने तो टीम इंडिया विराट कोहली की अगुवाई में इंग्लैंड का क्लीनस्वीप कर सकती है। भारत और इंग्लैंड के बीच 9 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। दोनों के बीच पहला टेस्ट मैच राजकोट में खेला जाएगा। गौरतलब है कि भारत ने हाल ही में न्यूजीलैंड का भी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से सफाया किया था। गांगुली ने कहा, श्भारतीय टीम इस समय शानदार अंदाज में खेल रही है। न्यूजीलैंड की ही तरह मुझे एक और सीरीज व्हाइटवॉश होने की उम्मीद है। इंग्लैंड को सचेत रहना चाहिए।श् गांगुली की ही तरह इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भी मंगलवार को कह चुके हैं कि इंग्लैंड में स्तरीय स्पिन गेंदबाजों की कमी है और उनके बल्लेबाज बांग्लादेश में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।