क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच की आज 2 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज से गोवा में शादी है। दोनांे स्टार सिख रीति रिवाज से चंडीगढ़ से 40 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ साहिब में शादी कर चुके हैं। युवराज हेजल की ये शादी गोवा के सोलिम में टेसो वाटरफ्रंट में है। गोवा शादी को लेकर वायरल हो रहे एक इविटेशन कार्ड और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवराज की बारात शाम 3.30 से 4.30 बजे के बीच निकलेगी। इसके बाद 4.30 से 5.30 बजे के बीच युवराज और हेजल अग्नि के फेरे लेकर हिन्दू रीति रिवाज से विवाह करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे कॉकटेल पार्टी दी जाएगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।