SKorea की प्रेसिडेंट पद से हटाई गईं, 500 करोड़ रुपए के करप्शन का आरोप
(International) साउथ कोरिया की प्रेसिडेंट पार्क ग्वेन हे को पद से हटा दिया गया है। देश की कॉन्स्टिट्यूशनल कोर्ट ने शुक्रवार को पार्क ग्वेन पर इम्पीचमेंट (महाभियोग) को बरकरार रखा है। करप्शन के आरोप में पार्क से सभी अधिकार पहले ही छीन लिए गए थे। बता दें पार्क और उनके करीबियों पर करीब 500 करोड़ रुपए के करप्शन का चार्ज है।
अब इस फैसले के बाद देश में अगले 60 दिनों के अंदर ही प्रेसिडेंट के चुनाव होंगेकोर्ट में सुनवाई के वक्त एक्टिंग चीफ जस्टिस ली जंग मी ने कहा पार्क ने लॉ और कॉन्स्टिट्यूशन के खिलाफ जाकर लोगों का भरोसा खो दिया है। कॉन्स्टिट्यूशन के साथ ऐसा खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, इसलिए उन्हें प्रेसिडेंट की पोस्ट से हटाया जा रहा है। पार्क ग्वेन साउथ कोरिया की पहली महिला प्रेसिडेंट रहीं। वो कोल्ड वॉर के वक्त तानाशाह रहे पार्क चुंग-ली की बेटी हैं। पार्क साउथ कोरिया की पहली ऐसी लीडर हैं जिन्हें डैमोक्रेटिक तरीके से चुना गया और इम्पीचमेंट के चलते पद से हटाया गया। साउथ कोरिया के कॉन्स्टिट्यूशन के तहत अब अगले 60 दिनों के अंदर प्रेसिडेंट के इलेक्शन होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।