पाकिस्तान में लापता हुए दो भारतीय मौलवी आज लौटेंगे भारत
(International) पिछले दिनों पाकिस्तान में लापता हुए दिल्ली की जानी-मानी हजरत निजामुद्दीन दरगाह के दो मौलवी आज दिल्ली लौट आएंगे। इस बात की पुष्टि विदेश मंत्रालय ने भी की है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन दरगाह से जुड़े दोनों उलेमा सुरक्षित हैं और आज दिल्ली लौट आएंगे।
इससे पहले पाकिस्तान में बुधवार से लापता दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह के दो भारतीय सूफी मौलानाओं का पता चला। दोनों कराची में पाए गए। सैयद आसीफ अली निजामी (80) और उनके भतीजे नाजीम अली निजामी दोनों लाहौर के दाता दरबार गये थे जहां वह बुधवार से ही लापता हो गये थे।
दोनों मौलानाओं का पता विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के हस्तक्षेप के बाद ही संभव हो पाया है। विदेश मंत्री स्वराज ने पाकिस्तानी अधिकारियों से दोनों भारतीय मौलानाओं का पता लगाने को कहा था। लगातार भारतीय दबाव के कारण उनकी वापसी हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।