पाक ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया
(International) पाकिस्तानी सेना ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय ठिकानों पर बिना वजह गोलीबारी की। हालांकि, इसमें किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने राजौरी के भिंबर गली सेक्टर और पुंछ के बालाकोट में दो इंच मोटार्र और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया, भिंबर में तड़के चार बजे गोलीबारी शुरू हुई, जो सुबह छह बजे तक जारी रही। बालाकोट में सुबह छह बजे गोलीबारी शुरू हुई और यह सुबह करीब 6.45 बजे तक चलती रही। उन्होंने कहा, हमारे सैनिकों ने भी माकूल जवाब दिया। भारतीय पक्ष से किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।