गायकवाड़ के समर्थन में शिवसेना विमान कंपनियों का बर्ताव गुडों की तरह
(DELHI, DELHI) एयर इंडिया के कर्मचारी को चप्पल से पीटने वाले शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ के मामले के तूल पकड़ने के बाद से पार्टी लगातार उनके समर्थन में खड़ी दिख रही है। पार्टी सांसद संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि विमान कंपनियों का व्यवहार गुडों की तरह है।इस मामले को शिवसेना सांसद आज लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से मिलने वाले हैं।
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि एयर इंडिया बिना जांच के किसी भी यात्री को प्रतिबंधित नहीं कर सकता है यह कोई व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है। यह नीतिगत मामला है।हालांकि उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी एमपी या पब्लिक फिगर के बूरे बर्ताव को विमान या किसी अन्य जगह बर्दाश्त नहीं कर सकता है।
गौरतलब है कि कर्मचारी को चप्पल से पीटने के कारण एयर इंडिया ने शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ को प्रतिबंधित कर दिया है वह विमान यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (FIA) ने भी गायकवाड़ के विमान यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। FIA में जेट एयरवेज इंडीगो स्पाइसजेट और गोएयर विमान कंपनियां सदस्य हैं।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।