योगी परिक्रमा अपर्णा के बाद CM से मिलने पहुंचे शिवपाल और उनके बेटे
(India) आजकल मुलायम घराने के मेंबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परिक्रमा कर रहे हैं। पहले बहू अपर्णा ने दो दफा योगी से मुलाकात की अब अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव भी लाइन में लग गए हैं। शिवपाल यादव अपने बेटे आदित्य के साथ सीएम योगी से मिलने पहुंच गए हैं। बता दें कि शिवपाल ने योगी से मुलाकात का समय मांगा था जिसके लिए योगी ने हामी भर दी थी। इस मीटिंग के फिक्स होने के बाद सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं होनी शुरू हो गई थी।

हाल ही में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अर्पणा यादव भी सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने गेस्ट हाउस पहुंची थी। बतादें कि विधानसभा में बीजेपी की जीत से आदित्यनाथ के सीएम बनने तक अपर्णा यादव योगी से तीन बार मुलाकात कर चुकी हैं। अपर्णा के कहने पर सीएम कान्हा वन भी गए थे और गोशाला के दर्शन भी किए थे। जब मुलायम की बहू से पूछा कि क्या वो बीजेपी ज्वाइन कर रही हैं तो बोलीं- वक्त आने पर जवाब दूंगी।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।