आतंकी हमला पीएम मोदी और सुषमा ने स्वीडन हमले की निंदा की
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में कल हुये ट्रक हमले की निंदा की है।मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं। दुख की इस घड़ी में भारत स्वीडन के साथ मज़बूती से खड़ा है।

स्टॉकहोम पर हुए हमले की हम निंदा करते हैं। मैं स्वीडन में भारतीय राजदूत के साथ संपर्क में हूं। हमला भारतीय दूतावास के पास हुआ। हमारे अधिकारी सुरक्षित हैं। गौरतलब है कि स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में कल एक ट्रक भीड़भाड़ वाले शॉपिंग इलाके में घुस गया और लोगों को रौंदते हुए निकल गया जिससे चार लोगों की मौत हो गयी तथा 15 अन्य घायल हो गये थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।