पकड़े गए संदिग्धों का नाम मोहम्मद खलील इम्तियाज और रशीद बताए जा रहे हैं। इन सभी को अब्बासपुर के टरोटी गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों की उम्र 30-35 साल है जबकि दूसरा 20-25 साल का है।
यह खबर ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान की सेना कोर्ट की ओर से भारत के पूर्व नेवी अफसर कुलभूषण जाधव को फांसी दिए जाने का मामला गर्माया हुआ है। संभव है कि मुद्दे को भटकाने के लिए पाकिस्तान ने यह नया पैंतरा अपनाया हो। पाकिस्तान के रुख को देखते हुए भारत ने भी सभी तरह की द्विपक्षीय बातचीत पर अस्थायी तौर पर रोक दी है।
पुंछ में डीएसपी साजिद इमरान ने खलील को मुख्य संदिग्ध बताया। रिपोर्ट के मुताबिक वह नवंबर 2014 में (भारत) कश्मीर के बंदी चेचियां गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने आया था। यहां उसका संपर्क रॉ के अधिकारियों से हुआ जिन्होंने उसे लालच देकर अपना काम करवाने के लिए राजी कर लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।