पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि कानून के तहत हम जासूसी में शामिल कुलभूषण जाधव तक राजनयिक पहुंच नहीं दे सकते। हालांकि नई दिल्ली में भारतीय अधिकारियों ने कहा कि राजनयिक पहुंच से इंकार किए जाने को लेकर पाकिस्तान की तरफ से कोई सूचना नहीं दी गई है। पाकिस्तान पिछले एक साल में जाधव तक राजनयिक पहुंच की भारत की मांग पर चुप्पी साधे बैठा था। मेजर जनरल गफूर ने कहा कि जाधव राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल था इसलिए उसे कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ा।
गफूर ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर समझौता नहीं किया और भविष्य में भी इस मुद्दे पर समझौता नहीं करेंगे। जाधव के खिलाफ सुनवाई के लिए सभी कानूनी जरूरतें पूरी की गईं।पूर्व नौसैनिक अफसर जाधव को कथित जासूसी के मामले में फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल ने पिछले सप्ताह मौत की सजा सुनाई थी। इसको लेकर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त दी थी। भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर जाधव की पूर्वनियोजित हत्या को अंजाम दिया गया जो द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंच सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।