आतंकी हमला राष्ट्रपति चुनाव से पहले पेरिस में पुलिस पर गोलीबारी 1 की मौत
(International) फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। गुरुवार देर रात हुए इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई वहीं दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएस ने ली है। बता दें कि फ्रांस में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।

पेरिस के कैंप्स एलिसी इलाके में हुई गोलीबारी में एक हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है। पेरिस पुलिस की प्रवक्ता जॉना प्रीमेवर्ट ने बताया कि हमलावर ने फ्रेंकलिन रोजवेल्ट सबवे स्टेशन के बाहर खड़े पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया।

पुलिस ने यह घटना एक हमलावर द्वारा अंजाम दिए जाने की जानकारी दी है। इस आतंकी घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया है। वहीं पर्यटकों को वापस होटल जाने के आदेश दिए गए हैं।फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुवा ओलांद ने घटना में मारे गए व्यक्ति के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि वह यह मानने को तैयार हैं कि पेरिस में हुई गोलीबारी एक ऐक्ट ऑफ टेररेजम था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।