पाकिस्तान की बेशर्मी भारत पर लगाया कश्मीर में 'क्रूरता' का आरोप
(International) सीमा पर दो भारतीय जवानों पर घात लगाकर हमले और उनके शवों के साथ बर्बरता की कायराना हरकत के बाद पाकिस्तान ने अब उल्टे भारत पर कश्मीर में अत्याचार का आरोप लगाया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने बयान जारी कर कहा है कि सीमा पर बर्बरता के पीछे पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं है।

पाकिस्तान ने अपनी बर्बरता से ध्यान भटकाने के लिए बेशर्मी से कश्मीर मुद्दे का सहारा लिया है। अजीज ने अपने बयान में भारत पर कश्मीर में 'अत्याचार' के अपने ही रेकॉर्ड को तोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत कश्मीर में जारी 'संघर्ष' को आतंकवाद के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रहा है लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इसे खारिज कर दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।