ये हार टूर्नामेंट का अंत नहीं, हमारे पास अब भी एक अवसर है, वापसी करेंगे-रोहित शर्मा
(DELHI, DELHI) आईपीएल के 10वें सीजन में मंगलवार रात खेले गए पहले क्वालीफायर में मिली हार के कारण सीधे फाइनल में प्रवेश हासिल कर पाने में असफल रही मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बल्लेबाजों को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि इस मैच में उनकी टीम की बल्लेबाजी इस सीजन में टीम की सबसे खराब बल्लेबाजी रही। वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार रात खेले गए इस मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने मुंबई को 20 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी कर पुणे ने मुंबई के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा था। रोहित शर्मा की टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 142 रन ही बना सकी। रोहित ने कहा 160 का स्कोर उम्मीद से कम था। हमें लगा था कि हम इसे हासिल कर लेंगे। यह टीम की इस सीजन में सबसे खराब बल्लेबाजी रही। बल्लेबाजों की साझेदारी सही नहीं थी। पुणे के खिलाफ छोटी साझेदारी भी महत्वपूर्ण थी। कप्तान रोहित ने कहा, 'पुणे ने हमें रोकने के लिए अच्छी गेंदबाजी की और बीच के ओवरों में विकेट लिए। आपको स्थिति का आंकलन करना चाहिए और उसके अनुसार फैसले लेने चाहिए। हालांकि यह टूर्नामेंट का अंत नहीं है और हमारे पास अब भी एक अवसर है , हम वापसी करेंगे ।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।