(DELHI, DELHI)
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपना खास बल्ला क्रिस गेल फाउंडेशन को दान किया है। क्रिस गेल फाउंडेशन ने बुधवार को अपने ट्विटर पर बल्ले के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। विराट ने अपना यह बल्ला नीलामी के लिए फांउडेशन को दिया है ताकि इसकी नीलामी की राशि से फाउंडेशन की मदद की जा सके। आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट ने बल्ले पर लिखा, 'यह बल्ला मेरे खास बल्लों में से एक है और मैं इसे क्रिस गेल फाउंडेशन को सौंप रहा हूं। मेरी शुभकामनाएं फाउंडेशन के साथ है। भारतीय कप्तान ने बल्ले पर अपने हस्ताक्षर भी किए हैं। विराट का यह बल्ला छह जून को लंदन में नीलाम किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन,भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह और अन्य क्रिकेटर भी मौजूद रहेंगे। विराट और वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस आईपीएल में बेंगलुरु के लिए खेलते हैं। लेकिन टीम इस बार 14 मैचों से में तीन मैच ही जीत पाई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।