साउथ अफ्रीका VS इंग्लैंड वनडे: 72 रनों की जीत से इंग्लैंड ने दिखाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए तैयारिया
(International) इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को शुरू हुई तीन मैचों की वनडे सरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने 72 रनों से जीत लिया है। मैच से पहले इयोन मोर्गन को उम्मीद थी कि इंडियन प्रीमियर लीग में खेल कर लौटे तीन अहम खिलाड़ी बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स और जोस बटलर बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आईपीएल का हिस्सा रहे मोर्गन ने कहा था, आईपीएल में इतना अधिक योगदान देते हुए देखने के बाद तीन मैचों विजेताओं की टीम में वापसी से काफी फायदा होगा। बेन स्टोक्स ने प्रतियोगिता का सबसे उपयोगी खिलाड़ी बनने के बाद वापसी की है। जोस दुनिया के सर्वश्रेष्ठ में से एक है और क्रिस कोलकाता नाइट राइडर्स का अहम हिस्सा रहा। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज की शुरूआत हैडिंग्ले में बुधवार को दिन-रात्रि मैच के साथ हुई। यह सीरीज इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके तुरंत बाद इंग्लैंड और वेल्स में चैम्पियंस ट्रॉफी खेली जानी है। चैम्पियंस ट्रॉफी के साथ इंग्लैंड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के वनडे खिताब के अपने 42 साल के इंतजार का अंत करना चाहेगा। छोटे प्रारूप में इंग्लैंड का एकमात्र वैश्विक खिताब 2010 टी-20 वर्ल्ड चैम्पियनशिप है।आलराउंडर्स बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स के अलावा विकेटकीपर जोस बटलर को आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के इस सत्र के दो शुरूआती एकदिवसीय मैचों में नहीं खेलकर आईपीएल में हिस्सा लेने की इजाजत मिली थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।