अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भीषण ब्लास्ट की खबर है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ब्लास्ट भारतीय दूतावास से करीब 50 मीटर दूर हुआ है। ब्लास्ट के बाद काला धुआं आसमान में उड़ता दिखाई दिया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस ब्लास्ट का निशाना कौन था। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। धमाके के कारण भारतीय दूतावास की खिड़कियों के शीशे चटक गए हैं। हालांकि, दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।