ईरान की संसद के स्पीकर अली लरिजानी ने संसद के अंदर हुई गोलीबारी को 'मामूली घटना' बताया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबल इस तरह के 'कायराना हमलों' से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं। हमले के बावजूद ईरान की संसद ने अपने सत्र को जारी रखा। सुरक्षा के मद्देनजर संसद के हॉल के दरवाजे बंद रखे गए। इस सत्र की अध्यक्षता कर रहे लरिजानी ने कहा कि यह हमला संकेत है कि आतंकवादी ईरान के अंदर मुश्किलें पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।