लंदन में 27 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग,आग बुझाने के लिए दमकल की 40 गाड़ियां और 200 बचावकर्मी मौके पर पहुंचे
(International) बुधवार (14 जून) को ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक 27 मंजिला इमारत में आग लग गई। ग्रेनफेल टावर नामक इमारत पश्चिम लंदन के लाटीमेर रोड पर स्थित है। आग बुझाने के लिए दमकल की 40 गाड़ियां और 200 बचावकर्मी मौके पर पहुंचे हैं। आग लगने का कारण अभी तक नहीं पता चला है। आग इमरात की इमारत में रहने वालों को बाहर निकाला जा रहा है। पुलिस के अनुसार घायलों का इलाज किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इमरात में सौ से ज्यादा लोग रहते हैं। गॉर्डियन की रिपोर्ट के अनुसार इस इमारत में 120 फ्लैट हैं। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार इमारत में आग लगने के बाद लोगों मदद के लिए गुहार लगाते सुने गए। इमारत में रहने वाले कुछ लोगों को बेडशीट लपेटकर बाहर भागते देखा गया। प्रशासन लोगों से न घबराने और अपने मुंह तौलिया या किसी अन्य चीज से ढंकने की अपील की अपील की है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार इमारत से जले हुए सामान और राख इत्यादि नीचे गिरती हुए देखी जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।