प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा भारत और अमेरिका के आपसी संबंधों को और मजबूत करने में कामयाब होती दिख रही है। सोमवार को पीएम मोदी की अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साथ हुई मुलाकात में सबसे ज्यादा आतंकवाद का मुद्दा छाया रहा। दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने की प्रतिबद्धता जताते हुए पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद पर कड़े तेवर दिखाए हैं। भारत और अमेरिका ने पाकिस्तान को सख्त संकेत देते हुए आतंकवाद पर गंभीरता से कार्रवाई करने को कहा है। अपने साझा बयान में दोनों मुल्कों ने पाकिस्तान से कहा कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद को प्रायोजित करने के लिए न करे। दोनों देशों ने पाकिस्तान को अपनी जमीन पर सक्रिय आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा है। साथ ही, भारत पर हुए 26ध्11 के आतंकी हमलों और पठानकोट एयरबेस पर हुए अटैक में शामिल आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की हिदायत भी पाकिस्तान को दी गई है। आतंकवाद के अलावा दोनों ट्रंप और मोदी के बीच व्यापार, सुरक्षा, द्विपक्षीय सहयोग और अफगानिस्तान में स्थिरता कायम करने के प्रयासों पर भी बातचीत हुई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।