राहुल चौधरी ने टाइटन्स की तरफ से 12 अंक बनाकर मुकाबला रोमांचक बनाये रखा लेकिन आखिर में पटना जीत दर्ज करने में सफल रहा। यह पटना की वर्तमान सत्र में टाइटन्स पर दूसरी जीत है।
उसने अपने आलराउंड प्रदर्शन से दबदबा बनाये रखा। हैदराबाद चरण का यह आखिरी मैच था। पटना पाइरेटस की यह दो मैचों में दूसरी जीत है जिससे वह ग्रुप बी में दस अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गया। तेलुगु टाइटन्स ने इस चरण में छह मैच खेले लेकिन उसने केवल एक मैच जीता। उसके छह मैचों में आठ अंक हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।