इसराइल का पाक को सख्त संदेश
(International) यरूशलम । इसराइल और भारत की दोस्ती अब और भी गहरी होती जा रही है। इसकी मिसाल है इस्राइल का हालिया बयान, जिसमें उसने साफ कर दिया है कि वह किसी भी सूरत में कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन नहीं करेगा। इस्राइल की टॉप अथॉरिटीज की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। भारतीय पत्रकारों और राजनेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पिछले दिनों इस्राइल दौरे पर गया था।

इस प्रतिनिधिमंडल की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में ही इस्राइली अधिकारियों ने कहा कि इस बात का तो कोई सवाल ही नहीं है कि इस्राइल, पाकिस्तान का समर्थन करेगा, चाहे कश्मीर की स्थिति कैसी भी हो।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।