कोहली ने 115 गेंदों का सामना करते हुए 109 रन बनाए, जब कि केदार जाधव 63 रन बनाकर आउट हुए। इनके आउट होने के बाद महेन्द्र सिंह धौनी ने बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने मैच जिता दिया।
इनसे पहले रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ओपनिंग के लिए आए। लेकिन रहाणे ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और लसिथ मलिंगा की गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद रोहित भी 16 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित के बाद मनीष पांडे 36 रन बनाकर आउट हो गए थे।
इससे पहले श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए शुरूआती तीन विकेट बहुत जल्दी खो दिए थे। लेकिन इसके बाद थरंगा और थिरिमाने ने पारी को संभालते हुए टीम स्कोर को 200 रन पार कराया। टीम के ओपनर खिलाड़ी डिकवेला 2 रन बनाकर आउट हुए। वहीं थरंगा 48 रन बनाकर आउट हुए। इनके साथ ही थिरिमाने 67 और मैथ्यूज ने 55 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं श्रीवर्दना 18 और मुनावीर 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस मैच में धौनी ने वनडे करियर की 100 स्टम्पिंग पूरी कर ली है।
भारत की ओर गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने शुरूआत 5 विकेट झटके हैं। भुवी ने 9.4 ओवरों में 42 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। वहीं जसप्रीत बुमराह ने भी 2 विकेट हासिल किए। इन दोनों गेंदबाजों के साथ ही कुलदीप यादव और यजुवेन्द्र चहल ने 1-1 विकेट हासिल किए हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।