डोकलाम के बाद अब और नरम हुआ चीन
(International)
डोकलाम विवाद के समापन के बाद चीन ने मंगलवार (12 सितंबर) को कहा कि तिब्बत में आंकड़ा संग्रहण केंद्र के अद्यतन कार्य के चलते वह फिलहाल ब्रह्मपुत्र नदी का जलीय आकंड़ा भारत के साथ साझा नहीं कर सकता लेकिन वह कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए सिक्किम में नाथुला दर्रा फिर खोलने के वास्ते बातचीत के लिए राजी है। वर्ष 2006 में स्थापित द्विपक्षीय विशेषज्ञ स्तरीय प्रणाली के तहत चीन से 15मई-15जून के बाढ़ के सीजन के दौरान सतलुज और ब्रह्मपुत्र नदियों पर जलीय आंकड़े साझा करने की उम्मीद की जाती है। चीन ने दिखाया है कि डोकलाम विवाद के बाद वह ब्रह्मपुत्र से छोड़े गए पानी के आंकड़े और कैलाश मानसरोवर जाने के लिए रास्ता फिर से खोलने के लिए राजी है। चीन के विदेश मंत्री के प्रवक्ता गेंग सुआंग ने यहां मीडियार्किमयों से कहा, ‘‘लंबे समय तक हमने भारतीय पक्ष के साथ नदी आंकड़े पर सहयोग किया। लेकिन चीन में संबंधित स्टेशन को अद्यतन करने को लेकर फिलहाल हम इस स्थिति में नहीं हैं कि नदी के प्रासंगिक आंकड़े जुटा पाएं। ’’ जब उनसे पूछा गया कि कब चीन आंकड़े देगा, जो डोकलाम विवाद के कारण कथित रुप से देना बंद कर दिया गया था, उन्होंने कहा, ‘‘हम इसपर बाद में विचार करेंगे।’’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।