श्रीलंका के लिए खुशखबरी , 2019 में होने वाले विश्वकप में श्रीलंका को मिली सीधी एंट्री..
(International) इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच हुए पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से मिली हार श्रीलंका के लिए खुशखबरी बनकर आई है। वेस्टइंडीज की इस हार का फायदा सीधे-सीधे श्रीलंका को मिला है। 2019 में होने वाले विश्वकप में श्रीलंका ने सीधे एंट्री जो कर ली है। दूसरी ओर, दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज टीम को क्वालिफाई करके इस टूर्नामेंट में एंट्री करनी होगी। आईसीसी ने मंगलवार को यह घोषणा कर बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में हार के बाद वेस्टइंडीज के 78 अंक हो गए हैं और वहीं श्रीलंका ने 86 अंक के साथ वर्ल्डकप में सीधे एंट्री मारी है। अब वर्ल्डकप में एंट्री करने के लिए वेस्टइंडीज को अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और आयरलैंड से मुकाबला करना होगा। बता दें कि वर्ल्डकप में सीधे एंट्री करने के लिए सिर्फ टॉप 8 टीमों के पास मौका होता है। बाकि टीमों को मुकाबले के बाद ही विश्वकप में प्रवेश मिलता है। और इस बार श्रीलंका ने आठवें स्थान पर रहते हुए सीधा वर्ल्डकप में एंट्री की है। बता दें कि टॉप 8 टीमों में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका पहले ही वर्ल्ड कप में अपनी जगह बना चुके हैं। विश्वकप में सीधे एंट्री मिलने के बाद श्रीलंका के उपुल थरंगा ने कहा कि श्रीलंका मुश्किल समय से गुजर रही है और ऐसे समय में टीम पर भरोसा रखने के लिए मैं सभी प्रशंसकों का धन्यवाद देता हूं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।