यूएन में लगातार कश्मीर का राग अलाप रहे पाकिस्तान पर भारत ने जबरदस्त पलटवार किया है। राइट टु रिप्लाई के तहत दिए गए जवाब में भारत ने पाकिस्तान को ‘टेररिस्तान’ करार दिया। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के पीएम शाहिद अब्बासी ने यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली में यूएन से कश्मीर में एक विशेष दूत तैनात करने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कश्मीर में लोगों के संघर्ष को भारत द्वारा कुचला जा रहा है। अब्बासी ने भारत पर पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियां चलाने का आरोप भी लगाया था। भारत की ओर से जवाब देने के लिए राजनयिक एनम गंभीर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा कि टेररिस्तान बन चुके पाकिस्तान में आतंकवाद का कारोबार फल-फूल रहा है और वैश्विक स्तर पर फैल रहा है। गंभीर ने कहा कि पाक (पवित्र) जमीन हासिल करने की चाहत में पाकिस्तान स्ंदक व िचनतम जमततवत बन गया है। अपने छोटे से इतिहास में पाकिस्तान आतंकवाद का पर्याय बन गया है। हमला तेज करते हुए एनम ने कहा कि यह अद्भुत बात है कि जिस देश ने ओसामा बिन लादेन और मुल्ला उमर को शरण दी, वह खुद को पीड़ित के तौर पर पेश करने का साहस रखता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।