(International)
भारत समेत दुनिया के कई देशों में मैसेजिंग ऐप व्हाट्स ऐप कुछ देर के लिए बंद हो गया। व्हाट्सऐप करीब एक घंटे तक डाउन रहा। ऐप के काम ना करने की वजह से लोगों को काफी परेशान हुई। अचानक सर्वर डाउन हो जाने की वजह से ना तो यूजर वॉट्सऐप से मेसेज भेज पा रहे थे और ना ही रिसीव कर पा रहे थे। कुछ लोगों का तो वॉट्सऐप लॉगइन ही नहीं हो रहा था। इस मुद्दे पर अभी फेसबुक या वॉट्सऐप की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। भारत के अलावा सिंगापुर, ईराक, अमेरिका और पाकिस्तान में भी वाट्सऐप डाउन हो गया था। पहले लोगों की लगा कि सिर्फ उनका ही व्हाट्सऐप काम नहीं कर रहा। इस गलतफहमी में कई लोगों ने अपना व्हाट्ऐप अन्सटॉल करके दोबारा इन्स्टॉल भी कर लिया और देखते ही देखते ये ट्विटर पर भी ट्रेंड करने लगा |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।