पाकिस्तान का नया पैंतरा, ‘हाफिज सईद को मरवाना चाहती है राॅ’
(International)
पाकिस्तान ने दावा किया है कि विदेशी खुफिया एजेंसिया मुंबई हमले के मास्टरमाइंड मोहम्मद हाफिज सईद को मरवाना चाहती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान प्रशासन ने पंजाब गृह विभाग को पत्र लिखकर हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा है। प्रशासन द्वारा लिखे गए पत्र के अनुसार नेशनल काउंटर टेररिज्म ऑथोरिटी ने कहा है कि भारतीय खुफिया एजेंसी (रॉ) प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के दो कार्यकर्ताओं की मदद से सईद को मरवाना चाहती है जिसके लिए उन्होंने 8 लाख रुपए दिए गए हैं। पंजाब गृह विभाग से जमात-उद-दावा के चीफ सईद को फुलप्रूफ सिक्यूरिटी देने के लिए कहा गया है। बता दें कि एंटी-टेररिज्म एक्ट 1997 के तहत 30 जनवरी से लाहौर में हफिज सईद को घर में नजरबंद किया हुआ है। पब्लिक सेफ्टी लॉ के तहत गृह विभाग ने हाफिज सईद की घर नजरबंद की अवधि को 26 नवंबर तक कर दिया है। गृह विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार रिहाई के बाद हाफिज सईद कानून-व्यवस्था की स्थिती पैदा कर सकता है, इसलिए उसकी घर में नजरबंद की अवधि को बढ़ाया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।