अरुणाचल प्रदेश पर चीन ने एक बार फिर किया अपना दावा
(International) भारत के अभिन्न राज्य अरुणाचल प्रदेश पर चीन ने एक बार फिर अपना दावा किया है। दरअसल, अरुणाचल प्रदेश की सियांग (ब्रह्मपुत्र) नदी का पानी अचानक काला पड़ने लगा है। चीन से बहकर भारत आने वाली इस नदी को प्रदूषित करने के पीछे पेइचिंग का ही हाथ माना जा रहा था। अब चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में छपी एक खबर में चीन ने नदी को प्रदूषित करने के आरोपों को खारिज करते हुए अरुणाचल प्रदेश को अपना बताया है। लेख के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश चीन का हिस्सा है और इसलिए उसे प्रदूषित करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। स्थानीय प्रशासन की माने तो चीन से बहकर आने वाली कीचड़ की वजह से यह नदी काली पड़ गई है। सियांग नदी दक्षिणी तिब्बत में यारलुंग सांगपो नाम से बहती है और असम में ब्रह्मपुत्र बन जाती है। इसे अरुणाचल प्रदेश में सियांग कहा जाता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।